Verifizierte Bewertung
2/10 – Ungenügend
Praveen
17. Okt. 2026
मैंने आज तक इससे घटिया होटल ( होटल कहना भी ठीक नही )नही देखा मैंने इस होटल में परिवार के साथ रुकने के लिए Expedia की वेबसाइट से रूम बुक किया था जब मैं चेक इन के लिए रिसेप्शन पर रात 8.30 पर पंहुचा तो एक महिला कर्मचारी मिली उसने कहा मुझे आपके बुकिंग की कोई जानकारी नही है फिर मैंने उसे पुरी डिटेल दिखाया तब वह बोल रही है की हमारे यहाँ ऑनलाइन का सिस्टम नही है आप रूम देख लो और जो पसंद आये आप ले लो मैंने उससे कहा मैंने रूम बुक करके पेमेंट किया हुआ है दुबारा क्यों रूम देखु मैंने जो बुक किया है वो आप दीजिये अंत में काफी समझाने के बाद मैंने उसके मालिक से बात की तब जाकर मुझे रूम मिला
रूम बिल्कुल गन्दा था बाथरूम से बदबू आ रही थी पंखा ऐसे चल रहा था जैसे कोई उसे जबरदस्ती चला रहा है पंखे ठीक करने के लिए रिसेप्शन वाले से ( हर्ष ) से बोला तो वो भी टाल मटोल कर गया सफाई करने तो कोई आया ही नही
रूम में एक टीवी लगा है जो शायद यह एहसास दिलाने के लिए है की आपके रूम में tv है लेकिन आ उसे देख नही सकते
अब बात रेस्टोरेंट की रिसेप्शन पर बताया गया की होटल का अपना रेस्टोरेंट है मैंने मेनू से आर्डर किया खाना में कीड़ा निकल गया और एक सब्जी से तो बदबू आ रही थी 650 रूपये का खाना पूरा वैसे ही छोड़ दिया
इस सन्दर्भ में होटल के मालिक से शिकायत करना चाहा तो श्रीमान जी ने फ़ोन नही उठाया
मेरे बुकिंग में Complimentary ब्रेकफास्ट include था लेकिन जब मैंने होटल के मालिक द्विवेदी से बोला तो उन्होंने मेरे से रूम का बुकिंग चार्ज पूछा मैंने बताया 1134 रूपये तो बोले इतने में ब्रेकफास्ट नही मिल पाएगा
अंततः मैंने सुबह ही होटल से चेक आउट कर लिया




Aufenthalt von 1 Nacht im Oktober 2026



















